Time Management in Hindi
आज हम समय प्रबंधन (time management) के बारे में बात करेंगे।आज हम तेजी से आगे बढ़ रही दुनिया में जी रहे हैं। कभी कभी हमे अपने काम को पूरा करने के लिए 24 घंटे भी कम लगने लगते हैं। और ऐसा अक्सर तब होता है जब हम किसी बहुत महत्वपूर्ण कार्य को तय किये गए समय पर पूरा करने की कोशीश करते हैं। हमे अक्सर ऐसा महसूस होता है कि काम को हमारे दोस्त या सहकर्मी हमसे ज्यादा आसानी से कर लेते हैं।
क्या हमने कभी सोचने की कोशीश की के ऐसा क्यों होता है?
इसका मुख्य कारण है कि वो अपने समय का प्रबंधन (time management) ज्यादा अच्छी तरह से कर सकते हैं। जब हम अपने समय की योजना बनाने में सक्षम होते हैं। और इन योजनाओं का डट पर पालन करते हैं, हम अपने समय का अच्छी तरह से इस्तेमाल कर पाते हैं।
ऐसे कई कारण हैं जिसकी वजह से हम अपने समय का प्रबंधन (time management) अच्छी तरह नहीं कर पाते। इसका मुख्य कारण यह है कि हम अपने काम को बाद में करने के लिए टाल देते हैं। हमे इस बात की खबर होती है कि हमे यह काम करना है, लेकिन हम उसे बाद के लिए इसलिए टाल देते हैं क्योंकि वह काम उस समय जरुरी नहीं होता, बल्कि हम अपना समय बेकार के कामों में गवां देते हैं और जब उस काम को पूरा करने कि समय सीमा नजदीक आ जाती है तो हम उसे तय समय सीमा में पूरा करने के लिए बौखला जाते हैं।
अपने समय का प्रबंधन (time management) तरह नहीं कर पाने का एक कारण यह भी है कि हमे जिस काम को पूरा करना है, हमे उस काम का लक्ष्य स्पष्ट नहीं होता। जब हमारे पास लक्ष्य स्पष्ट होता है तब इस बात की सम्भावना अधिक होती है कि हमअपने समय का उपयोग कुशलता से करें। अब जब हमने जान लिया है कि हम अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करने में कैसे विफल हो जाते हैं, तो हम अपने समय का सफलतापूर्वक प्रबंधन कैसे कर सकते हैं, हमे यह भी सीखना चाहिए। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जो हमे समय का प्रबंधन करने में मदद करेंगे।
What is Time Management in Hindi?
बहुत से लोग पूछेंगे कि आखिर ये समय प्रबंधन (time management) है क्या?
साधारण भाषा में अगर कहें तो यदि हम हर दिन अपने समय की योजना बनाकर, उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें तथा अपने लक्ष्यों को पा सकें, उसे ही समय प्रबंधन (time management) कहेंगे।
इसका ये अर्थ बिलकुल नहीं है कि हम अपना सारा समय काम में लगा दें। कठिन परिश्रम के साथ साथ हमारे पास आराम का समय भी होना चाहिए। समय प्रबंधन (time management) से हम अपने जीवन में Work और Life में संतुलन ला सकते हैं।
समय समय पर ब्रेक लेना आवश्यक है, खासकर तब, जब हम किसी काम को अच्छे से पूरा करना चाहते हैं। दूसरे शब्दों कहें तो यदि हम किसी काम को पूरा करने के लिए पूरे समय इधर उधर भागते रहते हैं तो हमे यह समझ लेना चाहिए कि हममे समय प्रबंधन (time management) के सही गुणों का आभाव है। जब हम किसी काम को पूरा करने के लिए भागते रहते हैं तो हम अपना पूरा ध्यान उस काम पर नहीं लगा पाते, अंततः अगर हम उस काम को पूरा भी कर ले तो उसकी गुणवत्ता में कमी रह जाती है।
अपने समय का प्रबंधन (time management) करने के लिए, हमे अपने कामों की योजना बनानी होगी, और उसका हर दिन पालन करना होगा।
अपने आप को ज्यादा उत्पादक (productive) बनाने के लिए, हम जिन चीजों को पाना चाहते हैं उन्हें लिख लेना चाहिए। जब हम उन चीजों को लिख रहे हैं जो हमे अगले दिन करने की आवश्यकता है, तो हमे यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक कार्य के लिए कितने समय की आवश्यकता होगी। यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हमे पता चलेगा कि हमे एक दिन कितने कार्यों को पूरा करना है।
अगर हमे एक दिन में कई सारे काम करने हैं तो हमे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। हमे उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो अपेक्षाकृत अधिक जरूरी हैं और दूसरे कामों को आने वाले दिन में पूरा करने की योजना बनानी चाहिए। उन चीजों की सूची के साथ जिन्हें हमे दिन के अलग-अलग समय पर पूरा करने की आवश्यकता है, हम अपनी प्रगती को ट्रैक कर पाएंगे। इन चीजों के साथ हम अपने समय के प्रबंधन (time management) को अच्छी तरह कर पाएंगे और ज्यादा से ज्यादा काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे।
Importance Of Time Management In Hindi
समय प्रबंधन (time management) के साथ और उसके बिना जीवन जीने में बड़ा अंतर है।
Stephen R. Covey ने समय प्रबंधन को अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्तिओं के 7 आदतों (7 Habits of Highly Effective People) में से एक बताया है।
अगर हम जीवन में समय प्रबंधन (time management) को महत्त्व नहीं देंगे, तो हमे जल्द ही पता चलेगा की दिन पर दिन बीत गए और हमे जिन कामो को पूरा करना था वो बाकि रह जायेंगे। समय प्रबंधन (time management) के बिना, हर बार एक दिन समाप्त होने पर, हमे एहसास होगा कि हम केवल थोड़ा ही काम पूरा कर पाए। दूसरे शब्दों में, हम उतने उत्पादक नहीं होंगे जितना कि हम स्वयं चाहते हैं। इस प्रकार, यह समय है कि हम अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव करें, जिसमें समय का उचित प्रबंधन शामिल हो, ताकि हम और अधिक काम पूरा करने में सक्षम हों सके।
समय प्रबंधन (time management) अपनी दैनिक योजनाओं और गतिविधियों को पहले से निर्धारित करने तक सीमित नहीं है। इसमें ऐसी अन्य चीजें भी हैं जिनका हमे ध्यान रखना होगा, ताकि हम समय का सदुपयोग अपने हक में कर सकें।
समय प्रबंधन (time management) को हमारे हक में काम करने के लिए हमे पता होना चाहिए कि हम उस दिन में कितने काम करना चाहते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो हमे अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना होगा। जिन कामों को हमे जल्दि पूरा करना है हमे उन कामों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अलावा हमे इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हमे किसी काम को करने में कितना समय लगेगा, जिससे हम हर काम को ठीक समय दे सकें।
हमे हर दिन अपने काम की सूची बनानी चहिए, ऐसा करने से हम अपने तय किये गए कामो पर नज़र रख सकते हैं। यह सूची हमे याद दिलाती रहेगी की उस एक दिन में कितने काम करने अभी बाकी हैं। इससे हम अपनी तय की गई योजनाओं पर डटे रहेंगे। हमे इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि हम काम की सूची बनाते समय खुद से ईमानदारी रखें और किसी काम को करने में जितना समय चाहिए उसे उतना समय जरूर दें। यदि हम ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो काम पूरा न होने पर दिन के अंत में निराशा महसूस करेंगे।
उचित समय प्रबंधन (time management) के साथ, हम जल्द ही अपने जीवन में अधिक चीजों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अगर हम अपने कार्यालय के कामों में समय प्रबंधन (time management) का उपयोग करते हैं तो हमें जल्द ही यह महसूस होगा कि हम अपने कामों को तय समय सीमा के अंदर ही पुरा कर सकेंगे। इससे हमे कार्यालय में उन्नति मिल सकती है। जो लोग समय प्रबंधन (time management) कुशल हैं वे अपने आत्म-अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं। आपके बॉस भी दूसरे कर्मचारियों को आपका उदहरण देंगे।
यदि हम अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो हम अच्छे प्रबंधन के साथ इसे और अधिक कुशलता से संचालित करने में सक्षम होंगे। हम अधिक उत्पादक बन जाएंगे, और इसलिए हम अपने व्यावसायिक उद्यम से अधिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। समय प्रबंधन (time management) हमारे जीवन को बेहतर बनाने और बदलने में मदद करेगा। यह स्वयं को विकसित करने का एक अनिवार्य हिस्सा भी है। हमे जल्द से जल्द इसका अभ्यास शुरू कर देना चाहिए, ताकि हम प्रत्येक दिन अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम हो और इससे अधिक संतुष्टि महसूस कर सकें।
Time Management Tips in Hindi


जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, दिन अधिक से अधिक जल्दी से जाने लगते हैं। और सही समय प्रबंधन (time management) के बिना, हम जल्द ही नोटिस करेंगे कि हम कुछ भी पूरा करने में सक्षम नहीं हैं और इतना समय हमने बर्बाद कर दिया है। समय प्रबंधन (time management) बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे हम कार्यालय में काम कर रहे हों या घर पर काम कर रहे हों। कार्यालय के काम के आलावा हमे घर पर भी कई काम होते हैं। अगर हम अपने समय का सही उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं तो, कार्यालय या फिर घर में से किसी एक काम को इसका परिणाम भुगतान करना पड़ेगा।
इससे बचने के लिए और आपके समय प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।
हमे ये ध्यान रखना चाहिए कि हम इंसान हैं और एक निश्चित समय में कुछ काम ही कर सकते हैं। इसे साधारण बनाने के लिए, हमे हर रोज कौन से काम करने हैं इसकी सूची बनानी चाहिए। हमे सबसे पहले अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। हमे महत्वपूर्ण और कम महत्वपूर्ण कामों में अंतर करना आना चाहिए। जो काम हमे जल्दि पूरा करना है उन्हें हमे प्राथमिकता देनी चाहिए। महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के बाद ही कम महत्वपूर्ण कामो की ओर ध्यान देना चाहिए।
अगर किसी एक दिन में आपको बहुत से काम करने में हैं तो आप अपने दोस्तों और परिवार जनों से मदद मांग सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने दूसरे कामों को समय दे सकते हैं।
जब हम अपने दिन के कार्यक्रम की योजना बनाते हैं, तो हम सब कुछ याद करने के लिए अपने मस्तिष्क पर भरोसा नहीं कर सकते। इस प्रकार, हमें इसे लिखने की आवश्यकता होती है। प्रत्येक दिन के अंत में,यह जरुरी है कि हम अगले दिन के लिए अपने कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए अपने समय के कुछ मिनट समर्पित करें। जब हम यह योजना बनाने बैठें तो हमे यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर उस दिन कुछ जरुरी काम छूट गए हैं तो हमें उन कामों को दूसरे दिन प्राथमिकता देनी चाहिए। ये ऐसी चीजें हैं, जिन पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि हम अपने समय प्रबंधन (time management) के कौशल को सुधार सकें । उन पर ध्यान दें, ताकि हम अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव कर सकें।
इसे भी पढ़िए : समय प्रबंधन पर 21 अनमोल विचार
Conclusion
अंत में, अपने समय को बुद्धिमानी से प्रबंधित करना बहुत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से समय प्रबंधन (time management) के कारण हम अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे और नई चीजें सिखने के लिए समय भी निकाल सकेंगे। अपने समय का उचित प्रबंधन सफल व्यक्तियों का एक महत्वपूर्ण गुण है। हालांकि शुरुआत में हमे अपनी तय की गई योजनाओं का पालन करने में कठिनाई होगी, लेकिन बाद में यह हमारी आदत बन जाएगी। प्रत्येक दिन के अंत में, हम अपने योजनाओं की सूची का मूल्यांकन कर सकेंगे की तय किये गए कामों में से हम कितने कामों को पूरा करने में सक्षम रहे।
जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, हम समय प्रबंधन (time management) से अपने जीवन में होने वाले बदलाव को महसूस कर सकेंगे। इससे हर दिन पूरे होने वाले कामों में वृद्धि होगी। इससे हमारा खुद में विश्वास और भी अटल होगा और हम दबाव में भी काम करने में सक्षम होंगे।
इन सुझावों के साथ, अब आप अपने समय के साथ-साथ अपने जीवन का आयोजन शुरू करने के लिए तैयार हैं!